Hardoi News: हरदोई में एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, धर्मपाल ने की बैठक; मंडल अभिलेख पुस्तिका का विमोचन
शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां
हरदोई। शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने हरदोई प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए सुनियोजित कार्ययोजना, आपसी समन्वय और निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने तथा चुनाव से संबंधित तैयारियों को गंभीरता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने भी संगठन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वित प्रयासों के साथ चुनावी अभियान में जुटें और मतदाताओं तक मतदान संबंधी आवश्यक जानकारियां तथा पार्टी की नीतियां पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संगठन महामंत्री को भरोसा दिलाया कि हरदोई में पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी सक्रियता से काम करेगा। बैठक में मंत्री नितिन अग्रवाल, मंत्री रजनी तिवारी, सांसद जय प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा एवं सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक रामपाल वर्मा, श्याम प्रकाश, आशीष सिंह ‘आशू’, मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभास कुमार, अलका अर्कवंशी, एमएलसी अशोक अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, श्रीकृष्ण शास्त्री, डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्नातक चुनाव संयोजक एवं जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, शिक्षक चुनाव संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अलका गुप्ता, सौरव सिंह, महेंद्र सोनी, आकाश शुक्ला, आकाश सिंह, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, रितेश गुप्ता, निर्देश राजपूत, सीमा बिस्वास, अदिति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया एवं आयुष सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मंडल अभिलेख संकलन पुस्तिका’ का विमोचन
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने हरदोई प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश संगठन की नई पहल के अंतर्गत ‘मंडल अभिलेख संकलन पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला प्रभारी कमलेश मिश्र सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। पुस्तिका तैयार करने का उद्देश्य मंडल स्तर पर होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों, बैठकों, कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से संकलित करना है। इसके माध्यम से संगठन के कार्यों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और संगठनात्मक गतिविधियों के दस्तावेजीकरण को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पहल की गई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यों का सुनियोजित संचालन और उनका व्यवस्थित रिकॉर्ड रखना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित के सहयोग से इस योजना को मूर्त रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तिका संगठनात्मक अनुभवों को संकलित करने, कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होगी। पार्टी की इस पहल को मंडल स्तर पर संगठनात्मक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?



