Hardoi News Today: भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, मंडल और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी

By INA News Desk
Sep 1, 2026 - 17:19
9 Views
Hardoi News Today: भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, मंडल और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

हरदोई। आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। चुनावी वर्ष को देखते हुए संगठन के सभी स्तरों पर तैयारियों को दुरुस्त करते हुए बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाना आवश्यक है।

बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडल कार्यसमिति सत्यापन, शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन, बूथ समिति सत्यापन और मंडल प्रवास से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर चर्चा की गई। साथ ही सत्यापन कार्य की रिपोर्ट डिजिटल एवं सामान्य माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, रामबहादुर सिंह, डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह, जिला मंत्री एवं अभियान संयोजक सत्यम शुक्ला, जिला मंत्री नीरज राजपूत एवं रितेश गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, संदीप सिंह, महेंद्र सोनी और अजय शुक्ला, जिला मंत्री दीपा विश्वास एवं अमरेंद्र अर्कवंशी, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सिद्धप्रताप मौर्य एवं संजय सिंह गुड्डू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वराज सिंह, सह कार्यालय मंत्री आशुतोष आजाद, सह कोषाध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता, गंगेश पाठक, अविनाश पांडेय एवं सुभाष पांडेय सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी/प्रवासी और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

Also Read- Rajasthan School News: सीजेपी के अभियान का बड़ा असर, राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए जारी किया अहम आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow