Hardoi Politics: हरदोई में BJP ने कसी कमर: बूथ विजय की रणनीति तय, मंडल से ब्लॉक स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने मंडल प्रभारियों
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रवासियों के साथ बैठक कर आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सदर सांसद जय प्रकाश रावत, याचिका समिति सभापति एवं विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल, विधायक रामपाल वर्मा, श्याम प्रकाश तथा विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव में प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता है। प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्रों और बूथ समितियों की सक्रियता की नियमित समीक्षा की जाए और कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाए।
उन्होंने मंडल से लेकर बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय, नियमित प्रवास और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन के अभियानों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें हर बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जाए।
कमलेश मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही कार्यकर्ताओं से विपक्ष के राजनीतिक दावों के संबंध में मतदाताओं के बीच तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी रखने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क से सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी अभियानों को पूरी जिम्मेदारी और प्रभावी तरीके से संचालित करने की अपील की।
ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी हुई बैठक
जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने दिनभर चली बैठकों के क्रम में हरदोई के सभी ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी बैठक की और विधानसभावार एवं ब्लॉक स्तर की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक ब्लॉक को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना है।
बैठक में डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा एवं सत्येंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अलका गुप्ता, आकाश शुक्ला, सौरव सिंह, महेंद्र सोनी सहित जिला मंत्री नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, अमरेंद्र अर्कवंशी, सीमा बिस्वास, अदिति कुशवाहा, रितेश गुप्ता, निर्देश राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया व आयुष सिंह, कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया, सह कार्यालय मंत्री आशुतोष बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक व कपिल गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, ऋतुराज त्रिपाठी, हर्ष सविता, चित्रांश गुप्ता तथा प्रांतीय परिषद सदस्य अजीत उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Also Read- हरदोई में खबर से बौखलाए दबंगों ने शिक्षक पर बोला जानलेवा हमला, कनपटी पर तमंचा तानकर लूटे 25 हजार
What's Your Reaction?