Hardoi News: हरदोई में कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह, ‘वोट चोरी’ के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर चलाये जा रहे लोकतन्त्र बचाओ

By INA News Desk
Oct 7, 2026 - 17:03
20 Views
Hardoi News: हरदोई में कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह, ‘वोट चोरी’ के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Advertisement
Advertisement

हरदोई: निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर चलाये जा रहे लोकतन्त्र बचाओ अभियान के अंतर्गत पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हरदोई सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में चरखा सत्याग्रह किया गया। जिसमें देश के तेरह करोड़ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त को देश का गद्दार बताते हुए इस्तीफे की माँग की गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हरदोई सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने का समय है। वोट चोरी के आरोपी ज्ञानेश कुमार देश का गद्दार है। तेरह करोड़ मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करना देशद्रोह है। माननीय राहुल गाँधी जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा की मिलीभगत से की जा रही वोट चोरी पकड़ ली।और अब भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जनता से मुँह छिपाये घूम रहे है। हमने भी सात महीने पहले ही हरदोई में प्रमाण सहित वोट चोरी का खुलासा किया था। जिसमें आबकारी मंत्री के घर के पते से भी चालीस वोट फर्जी पाए गए थे। साथ ही एक ही मकान नम्बरों से सैकड़ों वोट बने होने का खुलासा भी किया था। इतना ही नहीं मतदाताओं के वोट काटने के लिए भाजपा बीएलए द्वारा कई बूथों पर सैकड़ों फार्म भी पकड़े थे। जिसके संदर्भ में तत्कालीन जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी को भी साक्ष्य सहित शिकायत दी गई थी।मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई। भाजपा हर चुनाव आयुक्त की कृपा से हर चुनाव वोट चोरी से जीत रही है। भाजपा की साजिश अब देश जान गया है। संविधान और लोकतंत्र के हत्यारों को देश कभी माफ नहीं करेगा और आने वाले चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांडी विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जननायक माननीय राहुल गाँधी जी इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।  नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार - इन लोगों ने देश के लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। इन्होंने देश को वोट चोरी से हाईजैक किया है। इस देश के खिलाफ जो किया गया है, वह देशद्रोह है। जो लोग भी इसमें शामिल हैं, कोई भी बचेगा नहीं।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं शाहाबाद विधानसा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजीमुश्शान ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि हैं।जब तक संविधान-लोकतंत्र हर जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी ताकत से पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी सभासद ने कहा कि रात चाहे कितनी भी लंबी हो, सवेरा होकर रहेगा!बात देश, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है इसलिए ज़ुल्म की इस सियाह रात के खिलाफ हमारे नेताओं का यह जज़्बा ही कल की एक नई सुबह लिखेगा।

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय संयोजक निर्भान सिंह यादव ने कहा कि आज राहुल गांधी जी अकेले नहीं हैं। हर वह नागरिक उनके साथ खड़ा है जो चाहता है कि उसका वोट सुरक्षित हो, मतदाता सूची पारदर्शी हो और चुनाव आयोग पर जनता का विश्वास बना रहे। इस अवसर पर मानवाधिकार एवं विधि विभाग प्रदेश सचिव साधू सिंह सोमवंशी, बावन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, पूर्व जिला सचिव राजेश पाण्डेय, पूर्व जिले महासचिव सुरेंद्रपाल सिंह यादव, सांडी ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, रोहित यादव, देवराज, तपनराज, अशोक सिंह, विनोद यादव, रमेश यादव, सरजू यादव, शोभित सिंह,  अनुराग, सत्यवीर सिंह, धीरज, राजू, शिवम वर्मा, रामपाल, शशिकांत वर्मा, नंदराम, श्याम कुमार आदि साथी मौजूद रहे।

Also Read- पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में यूपी का दबदबा, मंत्री ने दिए तय समय पर घर देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement