Hardoi News: महाराणा प्रताप सेना में संगठन विस्तार: राम जी रस्तोगी बने जिलाध्यक्ष, अभय सिंह चौहान को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
महाराणा प्रताप सेना में संगठन विस्तार और पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत हरदोई जिले की नई कार्यकारिणी का गठन
हरदोई: महाराणा प्रताप सेना में संगठन विस्तार और पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत हरदोई जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की पूर्व कार्यकारिणियां भंग किए जाने के बाद अब नए सिरे से नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय सचिव आशीष सिंह राजा के निर्देश पर हरदोई की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।राष्ट्रीय सचिव आशीष सिंह राजा ने जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह को 154 सवायजपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया
नई कार्यकारिणी में राम जी रस्तोगी को जिला अध्यक्ष तथा अभय सिंह चौहान को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शिवम सिंह, सचिन श्रीवास्तव और मनोज कुमार वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शिवम सिंह और सौरभ कुमार को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं जिला मंत्री के पद पर मनीष पांडेय, कृष्णा तथा कुलदीप यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय सचिव आशीष सिंह राजा ने जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह को 154 सवायजपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया आशीष सिंह राजा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप सेना के सिद्धांतों, समाजसेवा के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर यह जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाजसेवा के कार्यों को गति देंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन के मीडिया नेटवर्क को मजबूत करना, सनातन संस्कृति, समाजसेवा और संगठन के स्वाभिमान को सर्वोपरि रखना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री कुलदीप यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?