Hardoi: महाराणा प्रताप सेना का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा; प्रतिमा स्थापना की मांग तेज

महाराणा प्रताप सेना द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में संगठन के विस्तार की घोषणा की गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप एवं रानी

By INA News Desk
Jun 12, 2026 - 17:47
42 Views
Hardoi: महाराणा प्रताप सेना का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा; प्रतिमा स्थापना की मांग तेज
महाराणा प्रताप सेना का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा; प्रतिमा स्थापना की मांग तेज

हरदोई। महाराणा प्रताप सेना द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में संगठन के विस्तार की घोषणा की गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर पत्रकारों से चर्चा की गई। कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला युवा अध्यक्ष रितेश सिंह ने बताया कि संगठन लगातार युवाओं को जोड़कर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। वहीं लखनऊ मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह राजा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

मंडल उपाध्यक्ष रितेश सिंह बहर ने कहा कि संगठन हरदोई जनपद से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन देने का कार्य करेगा तथा जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाएगा। प्रेस वार्ता के बाद संगठन में नए पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान अंकुर सिंह तोमर को लखनऊ मंडल महामंत्री तथा सचिन श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा मोर्चा में आशीष पाल को जिला युवा महामंत्री, कृष्णा गुप्ता, सौरभ सिंह, विकास यादव एवं शौर्य प्रताप सिंह को जिला युवा उपाध्यक्ष बनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से ए-9 न्यूज़ के आलोक श्रीवास्तव ‘बंटी’ तथा बाहुबली न्यूज़ के मयंक टंडन मौजूद रहे। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल अवस्थी, धीरू, जिला अध्यक्ष रितेश सिंह बहर, जिला युवा अध्यक्ष रितेश सिंह, अंकुर सिंह तोमर, शिवम केडिया, रघुराज सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने महाराणा प्रताप एवं रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप सेना हरदोई के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर सदैव जनता के साथ खड़ी रहेगी।

Also Read- Lucknow: देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है यह कीर्तिमान: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow