Hardoi: धर्म परिवर्तन के प्रलोभन मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, बाइबिल व मोबाइल बरामद
हरदोई पुलिस ने थाना टड़ियावां क्षेत्र में दर्ज धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया
हरदोई पुलिस ने थाना टड़ियावां क्षेत्र में दर्ज धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का प्रयास कर रहा था। उसके कब्जे से बाइबिल सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक 7 जून 2026 को ग्राम पनिहैया निवासी अल्केश सिंह की तहरीर पर थाना टड़ियावां में मुकदमा संख्या 281/2026 दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का कार्य कर रहे थे तथा उनके पास धार्मिक साहित्य भी मौजूद था। इस आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी सत्यपाल पुत्र सीताराम निवासी रसलूपुर थाना पिहानी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक बाइबिल, चार प्रतीक चिन्ह, चार नीति वचन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले 8 जून को मामले के दो अन्य आरोपियों राम सिंह और रामप्रवेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।थाना टड़ियावां पुलिस की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




