Hardoi: यूपी मार्ट पोर्टल पर ऑन बोर्ड कराये जाने हेतु आवेदन शीघ्र उपलब्ध कराये- उपायुक्त उद्योग

उपायुक्त उद्योग ने बताया है, कि एम०एस०एम०ई० इकाईयों विशेष रूप से सूक्ष्म एवं लघु इकाईयों को एक ही प्लेटफार्म पर

Jun 12, 2026 - 17:30
28 Views
Hardoi: यूपी मार्ट पोर्टल पर ऑन बोर्ड कराये जाने हेतु आवेदन शीघ्र उपलब्ध कराये- उपायुक्त उद्योग
यूपी मार्ट पोर्टल पर ऑन बोर्ड कराये जाने हेतु आवेदन शीघ्र उपलब्ध कराये- उपायुक्त उद्योग

Hardoi: उपायुक्त उद्योग ने बताया है, कि एम०एस०एम०ई० इकाईयों विशेष रूप से सूक्ष्म एवं लघु इकाईयों को एक ही प्लेटफार्म पर मशीनरी/सेवाओं के क्रय, स्थापित की जाने वाली इकाईयों से सम्बन्धित वीडियों एवं एक्सपर्ट टॉक, सप्लायर्स कनेक्ट आदि सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु यूपी मार्ट पोर्टल विकसित किया गया है, जिसमें लगभग 6000 इकाईयाँ पंजीकृत है। एम०एस०एम०ई० इकाईयों का बाजार विकसित करने हेतु पोर्टल पर मशीनरी निर्माताओं/सेवा प्रदाताओं को अपने उत्पादों के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

सीएम युवा योजनान्तर्गत ऋण प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों को परियोजना से सम्बन्धित मशीनरी/इक्वीपमेंट/टूल्स से सम्बन्धित कोटेशन की आवश्यकता होती है। उक्त के क्रम में जनपद के समस्त मशीनरी/टूल किट आपूर्तिकर्ताओं, सेवा प्रदाताओं से अनुरोध है कि वह यूपी मार्ट पोर्टल पर ऑन बोर्ड कराये जाने हेतु अपना आवेदन इस कार्यालय में शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें, जिससे उनको सत्यापन के उपरान्त यूपी मार्ट पोर्टल पर ऑन बोर्ड कराया जा सके।

Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow