Hardoi News: सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम राहुल पांडेय सख्त, धीमी प्रगति वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक

By INA News Desk
Oct 14, 2026 - 20:15
10 Views
Hardoi News: सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम राहुल पांडेय सख्त, धीमी प्रगति वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति तथा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय रैंकिंग एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। सीएम डैशबोर्ड पर जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वे विशेष ध्यान देते हुए अपने कार्यों में तेजी लाएं तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित आंकड़ों को नियमित रूप से अद्यतन रखें तथा योजनाओं की प्रगति की निरंतर निगरानी करें। कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति प्रदान करें और जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए प्रभावी प्रयास करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पांडेय, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Crime News: पूर्वोत्तर सीमा पर DRI की बड़ी कार्रवाई, दो अभियानों में 76 किलो मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त; दो गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow