Hardoi: डीएम की समीक्षा बैठक में सुस्त विभागों पर गिरी गाज, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित

Aug 14, 2026 - 19:52
6 Views
Hardoi: डीएम की समीक्षा बैठक में सुस्त विभागों पर गिरी गाज, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना, फैमिली आईडी तथा पोषण समिति की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। 

सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नई सड़कों के निर्माण एवं सड़क नेटवर्क को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- UP School Education: प्रदेश के सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, तैयार हो रहे मास्टर ट्रेनर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow