Pilibhit: वंदे मातरम् जय हिंद के जयघोष से गूंजा पीलीभीत
वंदेमातरम,भारत माता की जय,जय हिन्द, मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है जय घोष के नारों के साथ तिरंगा यात्रा से पूरा
कुँवर निर्भय सिंह,
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
पीलीभीत: वंदेमातरम,भारत माता की जय,जय हिन्द, मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है जय घोष के नारों के साथ तिरंगा यात्रा से पूरा जनपद गुंजायमान हो गया।देश पर मर मिटने का लोगों में जज्बा देखा गया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर, माधोटांडा, आदि जगहों पर स्कूली बच्चों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों
एवं जनप्रतिनिधियों ने बड़े जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, वंदे मातरम् ,भारत माता जय,जय हिंद आदि के नारे लगाते हुए बड़े संख्या में लोग मौजूद रहे। जिन जिन मार्ग तिरंगा यात्रा निकली लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप गोकुल प्रसाद मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह जिलाधिकारी, सुकीर्ति माधव पुलिस अधीक्षक,भरत कुमार डी के प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्य जीव प्रभाग सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?



