Pilibhit: नेशनल असम हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की हुई मौत
जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र के गढ़ा जंगल में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना
पीलीभीत: जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र के गढ़ा जंगल में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलती है गजरौला पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकार नगर मौके पर पहुंचे दोनों गंभीर घायलों युवकों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार रात करीब 1:45 बजे गजरौला थाना पुलिस को गढ़ा जंगल में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलती है थाना पुलिस के साथ सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा भी मौके पर पहुंचे। वह दो युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़े मिले, पास मे ही उनकी क्षतिग्रस्त हालत में बाइक भी मिली।जिनकी पहचान थाना माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया खास निवासी 23 वर्षीय विकास राठौर पुत्र जसवंत और 26 वर्षीय विशाल राठौर पुत्र शंभू दयाल के रूप में हुई दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल के पास से पुलिस को एक टूटी नंबर प्लेट भी पड़ी मिली थी पुलिस ने नंबर को वाहन चालान एप पर जांचा तो यह नंबर ट्रक का निकला इससे प्रथम दृष्टया ट्रक की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक की टोल डिटेल निकलवाई तो उसकी पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाने की पुष्टि हुई सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?



