Pilibhit News: बीसलपुर में स्कूल की दीवार और टीन शेड गिरने से छह छात्र व दो शिक्षिकाएं घायल

पीलीभीत के बीसलपुर स्थित स्कूल में पढ़ाई के दौरान टीन शेड और दीवार गिरने से छह छात्र और दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दी गई।

Aug 11, 2026 - 22:07
5 Views
Pilibhit News: बीसलपुर में स्कूल की दीवार और टीन शेड गिरने से छह छात्र व दो शिक्षिकाएं घायल

Report : कुँवर निर्भय सिंह आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र में एक स्कूल के भीतर पढ़ाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव अमृता खास स्थित बालकराम सरस्वती शिशु मंदिर में अचानक टीन शेड और दीवार का एक हिस्सा ढह गया। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया और मलबे की चपेट में आने से छह छात्र और दो शिक्षिकाएं चोटिल हो गईं।

हादसे की सूचना तुरंत तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों और शिक्षिकाओं का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर स्कूल की स्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है ताकि अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow