Pilibhit: गोमती उद्गम तीर्थ स्थल के समग्र विकास को मिली 56.88 करोड़ की डीपीआर मंजूरी, भक्तों में खुशी। 

जिले के सुप्रसिद्ध माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल के समग्र विकास के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 56.88 करोड़ रुपये की विस्तृत

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 18:16
64 Views
Pilibhit: गोमती उद्गम तीर्थ स्थल के समग्र विकास को मिली 56.88 करोड़ की डीपीआर मंजूरी, भक्तों में खुशी। 
गोमती उद्गम तीर्थ स्थल के समग्र विकास को मिली 56.88 करोड़ की डीपीआर मंजूरी, भक्तों में खुशी। 

पीलीभीत। जिले के सुप्रसिद्ध माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल के समग्र विकास के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 56.88 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाए जाने की मंजूरी दिए जाने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस बड़ी उपलब्धि पर गोमती भक्तों ने पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।

गोमती भक्तों का कहना है कि इस परियोजना के माध्यम से तीर्थ स्थल का समग्र विकास होगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुँवर निर्भय सिंह, योगेश्वर सिंह, श्रीराम कश्यप, डालचंद, शिवम राठौर, शिव कुमार भारती, गोविंद, बलराम गुप्ता, महिपाल सिंह, शक्ति, राजूराम, अरविंद, विपिन कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read- केंद्रीय बजट 2026-27: 'सारनाथ और हस्तिनापुर को ‘एक्सपीरिएंशियल कल्चरल डेस्टिनेशन’ के रूप में किया जाएगा विकसित'- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow