Sambhal: रमज़ान से पहले शाही जामा मस्जिद में लाउडस्पीकर की मांग, डीएम को भेजा गया पत्र। 

सम्भल में रमज़ान के पवित्र महीने की तैयारियों को लेकर शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने जिला प्रशासन से अहम मांग की है। शाही जामा मस्जिद

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 16:55
158 Views
Sambhal: रमज़ान से पहले शाही जामा मस्जिद में लाउडस्पीकर की मांग, डीएम को भेजा गया पत्र। 
जफर अली, अध्यक्ष शाही जामा मस्जिद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में रमज़ान के पवित्र महीने की तैयारियों को लेकर शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने जिला प्रशासन से अहम मांग की है। शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मस्जिद में एक लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी है।

जफर अली ने बताया कि रमज़ान का पाक महीना शुरू होने वाला है और इस दौरान नमाज़ के समय इमाम की तकरीर और हिदायतें मस्जिद के अंदर मौजूद आखिरी नमाज़ी तक साफ़ और स्पष्ट रूप से पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर न होने की स्थिति में इमाम और नमाज़ियों के बीच संवाद में भ्रम की स्थिति बन सकती है, जिसे खत्म करना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लाउडस्पीकर की अनुमति पूरी तरह से सरकारी नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत मांगी गई है। प्रशासन से अपेक्षा है कि रमज़ान से पहले इसकी अनुमति प्रदान की जाएगी। वहीं, रमज़ान के शुरू होने की तारीख को लेकर जानकारी देते हुए अधिवक्ता ने बताया कि रमज़ान 18 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। डेकोरेशन या रंगाई-पुताई को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा गया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मांग नहीं की गई है, अभी सिर्फ लाउडस्पीकर की अनुमति को लेकर ही पत्र भेजा गया है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और रमज़ान से पहले मस्जिद में लाउडस्पीकर की अनुमति मिल पाती है या नहीं।

Also Read- विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow