सम्भल में शाही जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान भूमि विवाद पर प्रशासन का सख्त रुख, 48 लोगों को नोटिस।

यूपी के सम्भल में शाही जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की भूमि को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीते 30 दिसंबर को भारी पुलिस बल की

By INA News Desk
Jan 2, 2026 - 16:34
114 Views
सम्भल में शाही जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान भूमि विवाद पर प्रशासन का सख्त रुख, 48 लोगों को नोटिस।
धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

यूपी के सम्भल में शाही जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की भूमि को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीते 30 दिसंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कराई गई पैमाइश के बाद अब तहसील प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 22 मकान और दुकानों में रह रहे कुल 48 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

यह मामला सम्भल सदर क्षेत्र के मोहल्ला कोट का है, जहां जामा मस्जिद के समीप स्थित कब्रिस्तान की लगभग 8 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप है। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कराई गई पैमाइश के आधार पर प्रशासन ने संबंधित लोगों को विधिवत नोटिस भेजे हैं। शुक्रवार को तहसील कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी 48 लोगों को नोटिस तामील कराए। नोटिस में 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 22 मकान और दुकानों की बात सामने आई थी, लेकिन जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इन भवनों में कई परिवार निवास कर रहे हैं। इसी कारण प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि यदि तय समय-सीमा में जवाब नहीं दिया गया या प्रस्तुत दस्तावेज संतोषजनक नहीं पाए गए, तो कानून के तहत कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और विधिसम्मत होगी। वहीं नोटिस मिलने के बाद दुकानदार सालिम खान ने कहा कि उन्हें नोटिस प्राप्त हो गया है और वे समय रहते अपना जवाब प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। गौरतलब है कि 30 दिसंबर को पैमाइश के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। अब नोटिस जारी होने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। 15 दिन की अवधि पूरी होने के बाद इस मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिस पर पूरे जिले की नजर बनी हुई है।

Also Read- Quick Action : अवैध कब्जे पर चला सीएम योगी का हंटर, 24 घंटे में मेजर की बीमार बेटी को वापस मिला करोड़ों का मकान, दबंग ने हडपी थी जमीन, बेटी बोली- थैंक्यू योगी अंकल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement