Sitapur : जल अर्पण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत को सौंपी गई पेयजल योजना की जिम्मेदारी

विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि जल अर्पण कार्यक्रम जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को जमीन पर उतारने की महत्वपूर्ण कड़ी है। योजना ग्राम पंचायत को सौंपने से स्थानीय स्वामित्व

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 23:48
64 Views
Sitapur : जल अर्पण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत को सौंपी गई पेयजल योजना की जिम्मेदारी
Sitapur : जल अर्पण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत को सौंपी गई पेयजल योजना की जिम्मेदारी

सीतापुर जिले के विकासखंड बिसवां की ग्राम पंचायत भुड़कुड़ी में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के तहत पूरी हुई ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को ग्राम पंचायत और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को औपचारिक रूप से सौंपा गया। इसका उद्देश्य पेयजल योजनाओं का संचालन, रखरखाव और सतत प्रबंधन स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिसवां विधायक निर्मल वर्मा रहे। पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश वर्मा ने अध्यक्षता की। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता, अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि जल अर्पण कार्यक्रम जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को जमीन पर उतारने की महत्वपूर्ण कड़ी है। योजना ग्राम पंचायत को सौंपने से स्थानीय स्वामित्व और जवाबदेही बढ़ेगी। इससे पेयजल व्यवस्था लंबे समय तक स्थिर रहेगी और गुणवत्ता बनी रहेगी। राजेश वर्मा ने जल जीवन मिशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। ग्रामीणों से जल संरक्षण और योजनाओं के रखरखाव में सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में 'हर घर जल' का संकल्प लिया गया। प्रतीकात्मक रूप से योजना का हस्तांतरण किया गया। ग्रामीणों को जल संसाधनों के संरक्षण, सही उपयोग और सामूहिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया गया। संदेश दिया गया कि जल प्रबंधन सिर्फ सरकार का काम नहीं बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है जिसमें पंचायतों, समितियों और नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement