Sitapur: जल जीवन मिशन की पोल खोलती तस्वीर: खैराबाद के सलेमपुर अली राजा में टंकी से बहता रहा पानी, फर्जी सर्वे व मिलीभगत का आरोप। 

खैराबाद सीतापुर एक ओर योगी सरकार हर घर जल–जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा

By INA News Desk
Feb 7, 2026 - 22:42
25 Views
Sitapur: जल जीवन मिशन की पोल खोलती तस्वीर: खैराबाद के सलेमपुर अली राजा में टंकी से बहता रहा पानी, फर्जी सर्वे व मिलीभगत का आरोप। 
जल जीवन मिशन की पोल खोलती तस्वीर: खैराबाद के सलेमपुर अली राजा में टंकी से बहता रहा पानी, फर्जी सर्वे व मिलीभगत का आरोप। 

रिपोर्ट-  संदीप चौरसिया 

खैराबाद सीतापुर एक ओर योगी सरकार हर घर जल–जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जनपद सीतापुर के विकास खंड खैराबाद की ग्राम सभा सलेमपुर अली राजा के ग्राम सरदार कॉलोनी से सामने आई तस्वीरें और वीडियो इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।

सरदार कॉलोनी में स्थापित पानी की टंकी से लगातार पानी बहता हुआ वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की आपसी मिलीभगत से फर्जी सर्वे दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घोर लापरवाही से न केवल सरकार की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि जल संरक्षण जैसे गंभीर विषय का भी खुला मज़ाक बनाया जा रहा है। जब सरकार एक ओर जल संकट की चेतावनी देकर पानी बचाने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी टंकियों से पानी सड़कों पर बहाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह पानी की टंकी आंगनबाड़ी केंद्र के ठीक पास स्थित है। पानी के लगातार बहाव से वहां कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो किसी आंगनबाड़ी कर्मी ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी और न ही पानी रोकने के लिए एक साधारण तोती तक लगवाई गई।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाने के लिए पहचाने जाने वाले जिलाधिकारी राजा गणपति आर.के. इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेंगे और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।

ग्रामीणों की मांग है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जल अपव्यय और भ्रष्टाचार के जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।

Also Read- Sitapur: सीडीओ एवं एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow