Sitapur: कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका। 

रामकोट/ सीतापुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सोनम

By INA News Desk
Feb 7, 2026 - 22:46
28 Views
Sitapur: कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका। 
कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया
 
रामकोट/ सीतापुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सोनम पत्नी धर्मेश ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।बताया गया कि धर्मेश ने दो वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दंपति अपने घर पर रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में ही फॉरेंसिक टीम एवं रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में रामकोट पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना है। अभी तक मृतका के माता-पिता की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
Also Read- Sitapur: सीडीओ एवं एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow