Sitapur: सीडीओ एवं एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 

मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या एवं उपजिलाधिकारी बिसवां द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जनजागरूकता अभियान के

By INA News Desk
Feb 7, 2026 - 21:46
42 Views
Sitapur: सीडीओ एवं एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 
सीडीओ एवं एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

बिसवां/सीतापुर। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या एवं उपजिलाधिकारी बिसवां द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर तहसील बिसवां के सभी विकास खण्डों के लिए रवाना किया गया।यह प्रचार वाहन तहसील बिसवां के समस्त विकास खण्डों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर आगामी दस दिनों तक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करेंगे। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि वे शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

अधिकारियों ने बताया कि जिन किसान भाइयों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, उन्हें भविष्य में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। इनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, बीज एवं उर्वरक पर मिलने वाली सब्सिडी,किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सुविधा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि उत्पादों की बिक्री शामिल हैं।प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, जिससे किसी भी योजना से वंचित न रहना पड़े।

Also Read- तेज प्रताप यादव का पॉडकास्ट इंटरव्यू में अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, महंगी गाड़ियां और हेलीकॉप्टर का जिक्र कर पूछा- पैसा कहां से आता है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow