Deoband News: देवबंद में आयुर्वेद बोर्ड चुनाव की सरगर्मी तेज, डॉ. अमित खोखर को डॉ. रविकांत त्यागी और डॉ. विपिन पंवार का समर्थन
आगामी 2026 के आयुर्वेदिक,तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के चुनाव में सहारनपुर (वैद्य) निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी
देवबंद: आगामी 2026 के आयुर्वेदिक,तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के चुनाव में सहारनपुर (वैद्य) निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. अमित खोखर को बड़ा समर्थन मिला है। डॉ. रविकांत त्यागी एवं डॉ. विपिन पंवार ने डॉ. अमित खोखर को अपना समर्थन व्यक्त किया, जिस पर डॉ. खोखर ने उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर महावीर यूनिवर्सिटी कैंपस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के गणमान्य चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने आपसी एकजुटता, सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
बैठक में चिकित्सक समाज के हितों, सम्मान एवं सशक्त प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि डॉ. अमित खोखर जैसे अनुभवी और सशक्त प्रत्याशी के नेतृत्व में चिकित्सक समाज की आवाज बोर्ड में और अधिक मजबूती से उठाई जा सकेगी।
बैठक में महावीर यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. आशीष बालियान, जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डॉ. अनवर शईद, भारत मेडिकल कॉलेज से डॉ. अकरम, डॉ. रविकांत त्यागी, डॉ. विपिन पंवार सहित अन्य चिकित्सक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक समाज की एकजुटता और सकारात्मक सहभागिता ही सामूहिक उद्देश्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों से अपील की कि वे एकजुट होकर चिकित्सा क्षेत्र के विकास, आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करें।
अंत में डॉ. अमित खोखर ने सभी सम्मानित चिकित्सकों के सहयोग, समर्थन एवं विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि वे चिकित्सक समाज के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
What's Your Reaction?

