Hardoi Youth Talent: हरदोई युवा महोत्सव में दिखा हुनर का जलवा, मेहंदी-रंगोली और गायन प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने बिखेरे रंग
हरदोई युवा महोत्सव 2026 के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में प्रथम चरण
हरदोई। हरदोई युवा महोत्सव 2026 के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में प्रथम चरण में मेहंदी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी कला, रचनात्मकता एवं हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर आकर्षक एवं मनमोहक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया जिनमे सोनल कश्यप, अभया सिंह, रूचि यादव सहित 40 बच्चों ने प्रतिभा दिखाई रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न रंगों के सुंदर संयोजन, आकर्षक आकृतियों एवं अनूठी कल्पनाओं से प्रतिभागियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया जिसमे श्रेया सिंह, रिया, मुस्कान सहित 10 बच्चों ने हिस्सा लिया । मेहंदी प्रतियोगिता का संयोजन मेकअप आर्टिस्ट शीतल शुक्ला ने किया व रंगोली का श्रद्धा तिवारी ने किया , जबकि निर्णायक की भूमिका शिवा सिंह ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की कलात्मकता, डिजाइन एवं प्रस्तुति के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। आयोजकों ने निर्णायक क़ो पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमे सुमित श्री वास्तव भानु, अंशू गुप्ता, वैशाली शुक्ला, माधव सिंह, आदि मौजूद रहें कार्यक्रम का संचालन शिवाय श्रीवास्तव ने किया

वहीं दूसरे चरण में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज एवं शानदार गायन प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया जिसमे 50 बच्चों ने ग्रैंड फिनाले मे हिस्सा लिया जिसमे जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चे शामिल रहें । जिन्होंने ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गायन फिनाले प्रतियोगिता का संयोजन संगीत गुरु आयुष ठाकुर ने किया, जबकि निर्णायक के रूप में अजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की गायन शैली, सुर, ताल एवं प्रस्तुति के आधार पर उनका सटीक मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालक अशोक सिंह लालू व शिवाय श्रीवास्तव द्वारा किया गया

हरदोई युवा महोत्सव के माध्यम से शहर एवं आसपास के क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है, जहां बच्चों, युवाओं एवं अन्य आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। महोत्सव में आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं को लेकर प्रतिभागियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम मे अशोक सिंह लालू, उस्मान सिद्दीकी, जतिन अवस्थी, रजत पाठक, निर्मल गुप्ता,राधे प्रियांशु, कबीर , ऋषभ राजवंशी, सहित मेला सहयोगियों मे बिल्लू, विकास, व दुर्गा सम्मिलित रहें

आयोजकों ने बताया कि हरदोई युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी कला एवं कौशल को पहचान दिलाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव में आगामी दिनों में 23 नवम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?

