Hardoi News: साण्डी विधानसभा में इंजीनियर धीरज वर्मा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, मंदिरों में दर्शन कर मांगा जनता का आशीर्वाद
इंजीनियर धीरज कुमार वर्मा ने अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के साथ हरदोई के आराध्य देव हरदोई बाबा मंदिर, सिद्ध शक्ति
हरदोई: इंजीनियर धीरज कुमार वर्मा ने अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के साथ हरदोई के आराध्य देव हरदोई बाबा मंदिर, सिद्ध शक्ति पीठ माँ श्रवण देवी मंदिर तथा साण्डी नगर स्थित माँ मंगला देवी मंदिर का आशीर्वाद प्राप्त कर, विधानसभा क्षेत्र 158 साण्डी मे अपने जनसंपर्क अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

इसी क्रम मे विकासखंड साण्डी, सुरसा एवं अहिरोरी के विभिन्न ग्रामों के क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर इंजीनियर धीरज वर्मा ने उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुनकर, क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे समर्थन एवं सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर इंजीनियर धीरज वर्मा ने स्पष्ट किया कि, जनसेवा, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर, इंजीनियर धीरज वर्मा को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
What's Your Reaction?

