Ballia: बलिया में हैवानियत- 9 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोदी की चाचा ने की हत्या, नदी में फेंक शव छिपाया।
रिश्वतों को शर्मसार कर देने वाली घटना बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के सिगंही गांव से है, जहाँ सगे चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर
Report- S.Asif Hussain zaidi.
बलिया। रिश्वतों को शर्मसार कर देने वाली घटना बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के सिगंही गांव से है, जहाँ सगे चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर घाघरा नदी में फेंक दिया । और स्वयं पुलिस को तहरीर दिया की मेरा 9 वर्षीय भतीजाअभिषेक उर्फ मोदी घर के पास खेलते खेलते कहीं गायब हो गया है। तहरीर देने के बाद आरोपी चाचा गणेश प्रजापति स्वम पुलिस के साथ मिलकर ढुढ़वाने की कवायद मे जुटा रहा ।और गांव वासियो के साथ पुलिस पर मृतक अभिषेक उर्फ मोदी को जल्द से जल्द ढूंढ कर परिजनों को सौपने का नाटक मे भी शामिल रहा ।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस उस वख्त आश्चर्यचकित रह गई जब जांच के दौरान मृतक के चाचा चाची का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने बड़ी सावधानी से पुलिस टीम के साथ सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मृतक अभिषेक के चाचा गणेश प्रजापति व चाची अमृता से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त गणेश प्रजापति व अभियुक्ता अमृता पत्नी गणेश प्रजापति ने अभिषेक उर्फ मोदी की हत्या कर घाघरा नदी में डालने की बात को स्वीकारा ।
अभियुक्त गणेश ने बताया कि आए दिन उसकी बड़ी भाभी बच्चा ना होने व निर्वंश रहने की बात का ताना देती रहती थी । जिस पर इसकी पत्नी अमृता द्वारा इसको बार बार धिक्कारा जाता रहा। इन्हीं निर्वंश होने के तानों से क्षुब्ध होकर उसकी हत्या का प्लान बनाया और अपने गांव के ही एक लड़के जो कि मृतक अभिषेक का दोस्त था उसे बहला फुसलाकर समझाया कि अभिषेक उर्फ मोदी को साथ लेकर चलो, तुम लोगों को पतंग दिलाता हूं और कुछ खिलाने पिलाने के साथ नौकायान भी कर आऊंगा। इस पर लड़के दोस्त ने अभिषेक को साइकिल से लेकर मेरे बताए हुए स्थान चांदपुर बस्ती शराब के ठेका के पास पहुंचा ।
तो वहीं मैंनै लड़के को रोक दिया और अभिषेक उर्फ मोदी को अपनी मोटरसाइकिल से घाघरा नदी के किनारे ले गया और नीचे पड़े ईट से अभिषेक के सर पर वार किया जिससे वह गिर पड़ा, फिर मैंने 64 बंधा के पास उसे नदी फेंक दिया और वापस चलाया तभी लड़के ने पूछा अभिषेक कहां, तो मैंने कहा की उसे नाव में बिठा दिया है, और फिर उसके दोस्त को धमकी भी दी कि इस बात को किसी से नहीं कहना नहीं तो तुम्हारे और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी थाना अध्यक्ष सहतवार व सर्विलांस टीम की सक्रियता से पुलिस अभियुक्त तक पहुंचने में कामयाब रही।
Also Read- Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1 फरवरी को करेंगे 4 कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर्स का उद्घाटन।
What's Your Reaction?











