Amethi : नशा मुक्त अमेठी अभियान में पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

अभियुक्त कल्लू उर्फ मोहम्मद गुफरान पुत्र मरहूम मोहम्मद जमील निवासी जमुआरी उर्फ तकिया थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र लगभग 26 वर्ष को संदिग्ध हालत

By INA News Desk
Dec 31, 2025 - 23:06
105 Views
Amethi : नशा मुक्त अमेठी अभियान में पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
Amethi : नशा मुक्त अमेठी अभियान में पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत कोतवाली मुसाफिरखाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। अभियुक्त कल्लू उर्फ मोहम्मद गुफरान पुत्र मरहूम मोहम्मद जमील निवासी जमुआरी उर्फ तकिया थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र लगभग 26 वर्ष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

कोतवाल विवेक कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक गोपालमणि मिश्र और हेड कांस्टेबल गगन शुक्ला की टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त को पकड़ा। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास जांचने पर कई मामले सामने आए हैं -

  • मुकदमा संख्या 273/15 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी।
  • मुकदमा संख्या 253/21 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी।
  • मुकदमा संख्या 33/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी।
  • मुकदमा संख्या 40/19 धारा 323/498ए/504/506 भादवि थाना महिला थाना जनपद सुलतानपुर।
  • मुकदमा संख्या 285/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर।

यह कार्रवाई जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस लगातार सक्रिय है।

Also Click : CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव- 3 मार्च की परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख से होंगी परीक्षाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement