Amethi : गौरीगंज में विधायक खेल स्पर्धा का नवोदय विद्यालय में शुभारंभ
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी ने बताया कि खेल प्रतियोगिता सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी तथा कुश्ती (महिला और पुरुष वर्ग)
अमेठी जिले के विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वावधान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित करके और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी ने मुख्य अतिथि का बैच लगाकर और कैप पहनाकर स्वागत किया। एडीओ सांख्यिकी कौशलेन्द्र चंदेल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी ने बताया कि खेल प्रतियोगिता सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी तथा कुश्ती (महिला और पुरुष वर्ग) में आयोजित की जा रही है। जूनियर 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में रविकांत यादव पहले, अनुज दूसरे और विवेक वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आराधना तिवारी पहले, आराधना मिश्रा दूसरे और मंजीत तीसरे स्थान पर रहीं।
सबजूनियर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुखदीप सिंह पहले, अंश पाठक दूसरे और स्वास्तिक मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादुरपुर निधि श्रीवास्तव, जिला व्यायाम प्रशिक्षक संदीप सिंह और ब्लॉक व्यायाम प्रशिक्षक बहादुरपुर दिलीप सिंह उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











