Barabanki : श्रीराम जानकी मंदिर में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया
बाराबंकी के श्रीराम जानकी मंदिर लाजपत परिसर में राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में और अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की ज
बाराबंकी के श्रीराम जानकी मंदिर लाजपत परिसर में राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में और अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत कर अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
डॉ. अंबरीष अंबर ने पढ़ा - नेता अटल बिहारी दुनिया का स्वर मुखर, मुड़ते गए करोड़ों वह मुड़ गए जिधर। कवयित्री किरण भारद्वाज ने सुनाया - बड़े अटल इरादे बड़े सच्चे इनके वादे, कोटि जनों पे वो इक भारी, मेरे अटल बिहारी मेरे अटल बिहारी। अनिल श्रीवास्तव लल्लू ने कहा - अटल जयंती मना रहे, मिलकर हम सब आज, पूरा देश मना रहा सबको उन पर नाज।
सीताकांत ने प्रस्तुत किया - नीति के पक्के अटल रहे हैं सिंहनाद, जिनकी वाणी धुन के पक्के योद्धा जय भारत जय कल्याणी। कवि ओ.पी. वर्मा ओम ने शहीद वीर बालकों पर ओजपूर्ण रचना सुनाई। पंडित अरविंद ने समाज को दिशा देने वाली रचना प्रस्तुत की। कवयित्री लता श्रीवास्तव ने मधुर आवाज में अपनी रचना से सबका मन मोह लिया।
डॉ. इंद्रजीत अजर ने शिक्षाप्रद और ओजस्वी रचना सुनाई। अनंत राम ने श्रीराम स्तुति प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पुरोहित पंडित सोनू, योगेंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, राजीव श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अभिषेक और सजल श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?