Prayagraj : प्रयागराज में लबे रोड पर खतरनाक स्टंटबाजी, अतीक अहमद के डायलॉग वाली रील वायरल होने पर 4 गिरफ्तार, दो कारें सीज
रील में फॉर्च्यूनर की छत पर दो युवक बैठे दिखे और कार की स्पीड काफी तेज थी। युवक हवा में हाथ लहराते और शोर मचाते नजर आए। बगल में चल रही दूसरी कार से यह रील
प्रयागराज में एयरपोर्ट वीआईपी रोड पर फॉर्च्यूनर कार से खतरनाक स्टंटबाजी की गई। युवकों ने कार की छत पर बैठकर और गेट पर लटककर तेज रफ्तार में स्टंट किए। इस दौरान माफिया अतीक अहमद के डायलॉग "माफिया मतलब गद्दी और गद्दी मतलब माफिया" पर इंस्टाग्राम रील बनाई गई। रील में फॉर्च्यूनर की छत पर दो युवक बैठे दिखे और कार की स्पीड काफी तेज थी। युवक हवा में हाथ लहराते और शोर मचाते नजर आए। बगल में चल रही दूसरी कार से यह रील रिकॉर्ड की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान उमरी निवासी नूर आलम, मोहम्मद हमदान, मोहम्मद शरीफ और झलवा निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल हुई सेल्टो और डिजायर कार को भी सीज कर लिया। सेल्टो कार सुनेफ़ की है जबकि डिजायर कार शिवम कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। इंस्टाग्राम आईडी "नूर आलम 40" से यह रील पोस्ट की गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
What's Your Reaction?









