Balrampur : बलरामपुर में बैंक मैनेजर ने की 10.86 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे पैसे की जरूरत थी। इसलिए ग्राहकों के खाते से बिना उनके हस्ताक्षर के बाउचर लगाकर अलग-अलग तिथियों में नकद रकम निकाली और अप
बलरामपुर पुलिस ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बलरामपुर शाखा में प्रबंधक रहते हुए बड़ी ठगी का मामला पकड़ा है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर CKCC ऋण खाते से 10 लाख 86 हजार 800 रुपये का गबन किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर कार्रवाई हुई। आरोपी शुभम शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ऋषि सारस्वत ने बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक शुभम शुक्ला ने बिना उधारकर्ता से नवीनीकरण के कागजात या सहमति लिए CKCC खाते से यह रकम निकाल ली।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे पैसे की जरूरत थी। इसलिए ग्राहकों के खाते से बिना उनके हस्ताक्षर के बाउचर लगाकर अलग-अलग तिथियों में नकद रकम निकाली और अपने उपयोग में ले ली। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की टीम ने की। टीम में उप निरीक्षक शिवलखन सिंह, हेड कांस्टेबल जयमंगल यादव, अरविंद जायसवाल और कांस्टेबल शामिल थे।
What's Your Reaction?











