Balrampur : बलरामपुर में हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चार टीमों की जीत

दूसरे मैच में अश्विनी स्पोर्ट्स एकेडमी कर्नाटक ने अवाडी पुलिस कमिश्नरेट (तमिलनाडु) को 2-0 से मात दी। कर्नाटक के शशांक कुमार (जर्सी नंबर 10) मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजन सचिव

Dec 21, 2025 - 22:07
32 Views
Balrampur : बलरामपुर में हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चार टीमों की जीत
Balrampur : बलरामपुर में हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चार टीमों की जीत

बलरामपुर। महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एमएलके पीजी कॉलेज के मैदान पर खेले गए इन मैचों में दर्शक रोमांच से भर गए। पहले मैच में नागपुर हॉकी एकेडमी ने विजय ग्रुप ऑफ हॉकी प्रयागराज को 4-0 से हराया। नागपुर के दिव्यांशु शर्मा (जर्सी नंबर 3) को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मैच में अश्विनी स्पोर्ट्स एकेडमी कर्नाटक ने अवाडी पुलिस कमिश्नरेट (तमिलनाडु) को 2-0 से मात दी। कर्नाटक के शशांक कुमार (जर्सी नंबर 10) मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजन सचिव राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कर्नाटक टीम में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मन्नू मलिक, दशमिंदर, सुजीत साई और अभिनव सिंह प्रमुख हैं। तीसरे मुकाबले में मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर ने एक्सिला टॉर्ज एचसी क्लब (कोचीन, केरल) को 4-1 से पराजित किया। मैच से पहले कुछ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। करमपुर के आशु मौर्य (जर्सी नंबर 17) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।चौथे मैच में स्टार इलेवन बलरामपुर ने टिहरी गढ़वाल हॉकी एकेडमी ऋषिकेश को 6-3 से हराकर जीत दर्ज की। स्टार इलेवन के राजन गुप्ता (जर्सी नंबर 10) मैन ऑफ द मैच बने। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य जे.पी. पांडेय, आयोजन सचिव राजीव रंजन, आलोक शुक्ल, बी.एल. गुप्त, शालिनी सिंह, मोहम्मद अकमल, राहुल कुमार, मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार चौहान, एस.के. त्रिपाठी और सुनील कुमार शुक्ल ने किया।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow