Hapur : हापुड़ में काली नदी पर दो पुलों का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा

अयादनगर मार्ग पर काली नदी के ऊपर बन रहा पुल 7.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड इसका निर्माण करा रहा है। अब तक 96

By INA News Desk
Dec 21, 2025 - 22:04
48 Views
Hapur : हापुड़ में काली नदी पर दो पुलों का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा
Hapur : हापुड़ में काली नदी पर दो पुलों का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा
Advertisement
Advertisement

हापुड़। जिले में काली नदी पर अयादनगर और असरा में बन रहे दो पुलों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इन पुलों से 11 गांवों के 25 हजार से अधिक ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। दोनों पुलों पर कुल 27.84 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। अयादनगर मार्ग पर काली नदी के ऊपर बन रहा पुल 7.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड इसका निर्माण करा रहा है। अब तक 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जल्द ही यह पुल लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे अयादनगर, भटैल, सलाई, गोंदी और सुल्तानपुर सहित आसपास के गांवों के करीब 12 हजार लोगों को फायदा होगा।

वहीं असरा से सफियाबाद लोटी मार्ग पर काली नदी पर 20 करोड़ रुपये की लागत से पुल बन रहा है। इसका करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अब तक 17.41 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और ठेकेदार को 4.14 करोड़ का भुगतान हो चुका है। यह पुल करीब 80 मीटर लंबा होगा। इसके तैयार होने से दोपहिया के साथ चारपहिया वाहनों का भी आसानी से आवागमन हो सकेगा। मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर की ओर जाने वालों को भी राहत मिलेगी। इस पुल से दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, असरा, मुरादपुर और आगापुर सहित 11 गांवों के लगभग 13 हजार ग्रामीणों को लाभ होगा। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता रजनेश यादव ने बताया कि अयादनगर पुल जल्द खोल दिया जाएगा, जबकि असरा पुल को अप्रैल तक पूरा करने का प्रयास चल रहा है।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement