Hapur : भाकियू युवा अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से किसानों की समस्याएं उठाईं

एकलव्य सिंह सहारा ने किसानों पर जबरन टैगिंग थोपने के मामलों को गंभीरता से उठाया। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इस पर मंत्री ने संबंधित

Dec 20, 2025 - 00:35
 0  25
Hapur : भाकियू युवा अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से किसानों की समस्याएं उठाईं
Hapur : भाकियू युवा अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से किसानों की समस्याएं उठाईं

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान किसानों की मुख्य समस्याओं पर विस्तार से बात हुई। एकलव्य सिंह सहारा ने किसानों पर जबरन टैगिंग थोपने के मामलों को गंभीरता से उठाया। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश देने का भरोसा दिया।

इसके अलावा एकलव्य सहारा ने उत्कल कंपनी द्वारा किसानों के बकाया भुगतान न करने की समस्या मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद एकलव्य सहारा ने कहा कि यह बैठक किसानों के लिए सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों की भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि सभी लंबित मामले जल्द सुलझ जाएंगे।

Also Click : Sitapur : सीतापुर में डीएम ने की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारियों की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow