Prayagraj : प्रयागराज में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला- गायिका प्रियंका चौहान के गीतों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

कार्यशाला के दौरान सांस्कृतिक शाम में दूरदर्शन और आकाशवाणी की गायिका प्रियंका चौहान ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रियंका ने 'एक

By INA News Desk
Dec 19, 2025 - 23:48
57 Views
Prayagraj : प्रयागराज में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला- गायिका प्रियंका चौहान के गीतों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
Prayagraj : प्रयागराज में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला- गायिका प्रियंका चौहान के गीतों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

प्रयागराज में पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केंद्र पुराने पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा के लिए बड़ी मुहिम चलाने जा रहा है। इसी कड़ी में भूमि क्षरण को neutral बनाने पर आधारित पारिस्थितिकी तरीकों से तीन दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के दौरान सांस्कृतिक शाम में दूरदर्शन और आकाशवाणी की गायिका प्रियंका चौहान ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रियंका ने 'एक प्यार का नगमा है', 'तुमको देखा तो ये ख्याल आया', 'झुकी-झुकी सी नजर' और 'रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे' जैसे लोकप्रिय गीत गाकर सबको खूब प्रभावित किया। श्रोता घंटों उनके गीतों में डूबे रहे। प्रियंका का साथ आरोही सिंह ने संगत से दिया।

इससे पहले मुख्य अतिथि वन संरक्षक तुलसीदास शर्मा ने भूमि सुधार के लिए सही पेड़ों की प्रजातियां चुनकर पौधरोपण करने और कृषि वानिकी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। केंद्र प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों से 25 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए। वरिष्ठ वैज्ञानिक मनीष कुमार सिंह ने भूमि प्रबंधन की तकनीकों और केंद्र की भूमिका पर जानकारी दी। समन्वयक आलोक यादव ने कार्यशाला की रूपरेखा बताई। संचालन सचिव अनुभा श्रीवास्तव ने किया और सह समन्वयक अनीता तोमर ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक मनीष कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव, पीसी अभिलाष, दीपक लाल, अश्विनी कुमार, उमेश कुमार और अकादमी कलाकार रवींद्र कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे।

Also Click : Sitapur : सीतापुर में डीएम ने की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारियों की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow