Sant Kabir Nagar : शीतलहर से बचाव- जिलाधिकारी ने रैन बसेरा और अलाव का जायजा लिया, जरूरतमंदों को कंबल बांटे
उन्होंने देखभाल करने वाले से रजिस्टर जांच कर निर्देश दिए कि रैन बसेरा में रहने वाले सभी यात्रियों का विवरण जांच के साथ जरूर दर्ज किया जाए। रात के भ्रमण के दौरान जिलाधिका
संत कबीर नगर में ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने रात में खलीलाबाद कस्बे और शहर इलाके में घूमकर बंजरिया रोड, मेहदावल बाईपास और रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था की जांच की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश मौजूद रहे। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के रैन बसेरा में रुके यात्रियों से बात की और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने देखभाल करने वाले से रजिस्टर जांच कर निर्देश दिए कि रैन बसेरा में रहने वाले सभी यात्रियों का विवरण जांच के साथ जरूर दर्ज किया जाए। रात के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन परिसर में पैदल घूमकर जरूरतमंदों और यात्रियों को कंबल दिए। इसके बाद बंजरिया रोड के रैन बसेरा की जांच की और मेहदावल बाईपास पर जल रहे अलाव का जायजा लिया।
वहां रुके यात्रियों से हालचाल पूछा और ठंड से बचने के लिए कंबल बांटे। जिलाधिकारी ने खलीलाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पर्याप्त अलाव जलाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि देर रात खुले आसमान के नीचे कोई व्यक्ति न सोए। भ्रमण के समय उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी खलीलाबाद अवधेश भारती और ओएसडी राकेश कुमार मौजूद रहे।
Also Click : Sitapur : सीतापुर में डीएम ने की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारियों की समीक्षा
What's Your Reaction?











