Sant Kabir Nagar : राजीव झा बने भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नई जिम्मेदारी पर राजीव झा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झा लंबे समय से संघ के विभिन्न कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और क्री
संत कबीर नगर: भारत तिब्बत समन्वय संघ ने संगठन के विस्तार और कार्यों में नई गति देने के लिए क्रीड़ा प्रभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव झा (वाराणसी जिला, काशी प्रांत, पूर्वी उत्तर प्रदेश) को मूल कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।
राजीव झा जयपुर में हैं। संगठन ने उन्हें जयपुर प्रांत सहित पूरे राजस्थान (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) में अगले एक सप्ताह तक संगठन से जुड़े सभी निर्णय लेने का पूरा अधिकार दिया है। उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियां मजबूत होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नई जिम्मेदारी पर राजीव झा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झा लंबे समय से संघ के विभिन्न कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और क्रीड़ा प्रभाग की राष्ट्रीय गतिविधियों को सफलतापूर्वक चला रहे हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और राष्ट्रहित तथा तिब्बती मुद्दों के प्रति सजगता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला प्रभाग की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोनी सिंह ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि राजीव झा की ऊर्जा और कार्यकुशलता संगठन को नई दिशा देगी। राष्ट्रीय मंत्री विवेक सोनी ने कहा कि झा संगठन की गतिविधियों के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र में संगठन और सशक्त होगा। संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने बधाई देते हुए उनके कार्यकाल को संगठन के लिए उपयोगी बताया।
नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री राजीव झा ने नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गौरव और कर्तव्य की प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। संगठन के विभिन्न प्रांतों, जिलों और मोर्चों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी राजीव झा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Also Click : Hathras : विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाता सूची की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित हो, बीएलओ-सुपरवाइजरों को निर्देश
What's Your Reaction?











