UP Politics: 'तुकबंदी से नहीं चलेगा यूपी!' अखिलेश यादव के ट्वीट पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का करारा जवाब

सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों और

By INA News Desk
Nov 10, 2026 - 13:43
23 Views
UP Politics: 'तुकबंदी से नहीं चलेगा यूपी!' अखिलेश यादव के ट्वीट पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का करारा जवाब
Advertisement
Advertisement

लखनऊ। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों और ट्वीट पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए एक विस्तृत प्रतिक्रिया में उनकी भाषा, राजनीतिक सोच, धार्मिक मुद्दों पर रुख, जातीय राजनीति और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अखिलेश यादव के ट्वीट में कटुता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। उन्होंने “पापी”, “दरारजीवी”, “षड्यंत्रकारी” और “दुष्मुखी” जैसे शब्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री की कलम से ऐसी भाषा प्रदेश की राजनीतिक गरिमा को गिराती है।

उन्होंने कथावाचकों को लेकर उठे विवाद पर कहा कि असहमति होने पर कानून का रास्ता खुला है, लेकिन किसी नागरिक के लिए ब्रज और अवध में प्रवेश वर्जित करने की मांग करना और आयोजकों-प्रायोजकों को चेतावनी देना असहमति नहीं, बल्कि धमकी की भाषा है।

भाजपा विधायक ने संतों-साधुओं, सनातन परंपरा और देवी-देवताओं के प्रति सम्मानजनक भाषा के इस्तेमाल की बात कही। उन्होंने रामचरितमानस विवाद का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव से सवाल किया कि जब आस्था की इतनी चिंता है तो उस दौरान संबंधित नेता को राष्ट्रीय महासचिव किसने बनाया था?

जातीय राजनीति के मुद्दे पर डॉ. सिंह ने फ़तेहपुर के नौ अधिकारियों की जाति गिनाने को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि संवैधानिक शपथ, निष्पक्षता और कार्यक्षमता से होती है। साथ ही UPPSC अध्यक्ष की नियुक्ति को हाईकोर्ट द्वारा निरस्त किए जाने और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भर्तियों को लेकर लगे आरोपों का भी उल्लेख किया।

SIR यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन, लॉकर, गहने और राशन छिन जाने का डर दिखाना जनता में भ्रम फैलाने जैसा है। उन्होंने दावा किया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 25 लाख से अधिक नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए हैं। उनके मुताबिक, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग किया जाना चाहिए, न कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर भय पैदा करना चाहिए।

पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुजफ्फरनगर दंगों और जवाहर बाग कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की जवाबदेही से बचकर दूसरों को कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ाना आसान है।

महिला सम्मान के मुद्दे पर भी उन्होंने अखिलेश यादव और सपा को घेरा। अपने बयान में उन्होंने सपा संस्थापक के पुराने बयान, गायत्री प्रजापति को हुई सजा और मुख्तार अंसारी से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए पार्टी की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के ट्वीट में तुकबंदी, ताने और जातियों की गिनती तो दिखाई देती है, लेकिन प्रदेश के युवाओं के रोजगार, उद्योगों और निवेश को लेकर उनकी योजना क्या है, यह स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन शुरू होने और उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के जरिए रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश उद्योग, निवेश, रोजगार और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष की राजनीति जातीय समीकरणों और पुराने विवादों में उलझी हुई है।

अपने जवाब के अंत में भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार की आलोचना करना और सवाल पूछना लोकतंत्र की खूबसूरती है, लेकिन राजनीतिक विरोध को नफरत, जातीय विभाजन और आस्था के अपमान का माध्यम नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव के ही कथन का हवाला देते हुए कहा कि समय से बड़ी किसी की अदालत नहीं होती और उत्तर प्रदेश 2012-17 का दौर देख चुका है, उसका मूल्यांकन भी कर चुका है।

Also Read- अयोध्या में टूटा दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड! 36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, सरयू तट पर साकार हुआ त्रेतायुग; उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने की महाआरती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement