Sambhal News: सम्भल को आतंकियों का अड्डा बताकर नफरत फैलाने का आरोप, सुहैल इकबाल बोले- हिंदू-मुस्लिम मोहब्बत को पहुंचाई गई ठेस

समाजवादी पार्टी के नेता एवं विधायक नवाब इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल ने एक कार्यक्रम के दौरान सम्भल के मौजूदा हालात

By INA News Desk
Nov 10, 2026 - 13:50
27 Views
Sambhal News: सम्भल को आतंकियों का अड्डा बताकर नफरत फैलाने का आरोप, सुहैल इकबाल बोले- हिंदू-मुस्लिम मोहब्बत को पहुंचाई गई ठेस
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के नेता एवं विधायक नवाब इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल ने एक कार्यक्रम के दौरान सम्भल के मौजूदा हालात और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से सम्भल ने जो हालात देखे हैं, उनकी असली तकलीफ यहां की जनता ही समझ सकती है। सम्भल की ऐसी तस्वीर पेश की गई, मानो यह कोई आतंकियों का अड्डा हो।

सुहैल इकबाल ने कहा कि सम्भल को लेकर सिर्फ मुरादाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को फिक्र है। लेकिन जिस तरह हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत की चिंगारी छोड़ी गई और उसकी आंधी पूरे देश में दिखाई गई, उससे आपसी मोहब्बत को ठेस पहुंची है। उन्होंने दावा किया कि सम्भल में हिंदू-मुस्लिम समाज हमेशा से प्यार-मोहब्बत के साथ रहता आया है। अपने पिता नवाब इकबाल महमूद के वर्ष 1991 में पहली बार विधायक बनने से लेकर अब तक के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक इस दौरान सांप्रदायिक तनाव का कोई ऐसा बड़ा हादसा नहीं हुआ, जिसमें कर्फ्यू लगाने की नौबत आई हो।

Also Read- अयोध्या में टूटा दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड! 36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, सरयू तट पर साकार हुआ त्रेतायुग; उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने की महाआरती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement