Sambhal News: ओवैसी पर बरसे राशिद अल्वी, आजम खान का उठाया मुद्दा, SIR पर चुनाव आयोग का मांगा इस्तीफा! BJP में मचेगी हलचल?
सम्भल में कांग्रेस के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कई राजनीतिक मुद्दों पर बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में कांग्रेस के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कई राजनीतिक मुद्दों पर बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। 209 संभावित उम्मीदवारों की सूची को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी बड़ी संख्या में अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है, क्योंकि उसके विधायक और सांसद जनता के लिए काम नहीं करते। वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी और सीटों का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए राशिद अल्वी ने आरोप लगाया कि ओवैसी बीजेपी के इशारे पर काम करते हैं और उनके बयान बीजेपी को राजनीतिक फायदा पहुंचाते हैं। आजम खान पर ईडी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने इसे ज्यादती बताते हुए इमरान खान से तुलना की। सपा सांसद अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर दर्शन पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर किसी राजनीतिक पार्टी या मुख्यमंत्री की जागीर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। हालांकि उन्होंने राम मंदिर से कथित तौर पर गायब 200 क्विंटल चांदी का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। SIR को लेकर राशिद अल्वी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में डेढ़ करोड़ और देशभर में 13 करोड़ वोट काटे गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। इसके अलावा उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, प्रदूषण और मुस्लिमों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली संदेश का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए ईद और दिवाली दोनों खुशी के त्योहार हैं। सोनिया गांधी की पुस्तक को उन्होंने इतिहास का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया और कहा कि बीजेपी के पास महंगाई, बेरोजगारी और विकास पर बात करने के बजाय गांधी परिवार को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।
Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त
What's Your Reaction?

