Ballia News: सपा की जीत पर डिप्टी सीएम के बयान पर ओमप्रकाश राजभर की नसीहत, बोले- हार पर चिंता नहीं चिंतन करें केशव

बलिया में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हार पर चिंता नहीं चिंतन की नसीहत दी। साथ

By INA News Desk
Oct 29, 2026 - 11:40
9 Views
Ballia News: सपा की जीत पर डिप्टी सीएम के बयान पर ओमप्रकाश राजभर की नसीहत, बोले- हार पर चिंता नहीं चिंतन करें केशव
ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभासपा
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हार पर चिंता नहीं चिंतन की नसीहत दी। साथ ही पीएम मोदी की संसदीय सीट पर सपा की जीत पर बड़ा बयान दिया। बलिया के सोहांव में आयोजित कृषि मेले में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा की जीत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। राजभर ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य हार पर चिंता न करें, चिंतन करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट पर सपा की जीत के सवाल पर राजभर ने कहा कि एमएलसी चुनाव से विधानसभा चुनाव का कोई लेना-देना नहीं है। विधानसभा चुनाव में पढ़े-लिखे लोग वोट देने नहीं जाते, छुट्टियां मनाते हैं। उनके इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या कम पढ़े-लिखे मतदाता ही बीजेपी को वोट करते हैं।

Also Read- MLC Election Counting 2026 - चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटों की गिनती शुरू; यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एनडीए और विपक्ष में सीधी जंग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement