Sambhal News: खड़गे के ‘दीपावली खुशियों की ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। खड़गे के बयान

By INA News Desk
Nov 9, 2026 - 19:48
19 Views
Sambhal News: खड़गे के ‘दीपावली खुशियों की ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। खड़गे के बयान को भाजपा द्वारा तुष्टीकरण की राजनीति बताए जाने पर सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने किस आधार पर बयान दिया है, इसका स्पष्टीकरण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के नेता ही दे सकते हैं।

सांसद बर्क ने कहा कि फिलहाल समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन में शामिल किसी भी दल की ओर से धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने वाली कोई बात सामने नहीं आई है। हमारा मकसद देश के लिए काम करना और आम जनता के जनहित से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई काम और मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं के बयानों को मुद्दा बना रही है। बर्क ने कहा कि सरकार प्रदेश और देश में भाजपा के हाथों में है, ऐसे में उसे इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आम जनता को कैसे फायदा पहुंचाया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार का समय विपक्षी दलों और इंडिया गठबंधन के नेताओं को नीचे दिखाने में बर्बाद होगा, तो देश के विकास के लिए काम कैसे होगा? बयान पर राजनीति होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा विदेश नीति और देश के लिए किए गए अपने कामों का जवाब देने के बजाय इस तरह के मुद्दों को उछालकर जनता का ध्यान भटकाने में लगी है।

Also Read- Jabalpur Karwa Chauth - पहले दी किडनी, फिर ICU में पति के लिए रखा करवा चौथ का व्रत; छलनी से देखा चेहरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement