Deoband News: देवबंद में उर्दू दिवस पर सजा मुशायरे का मंच, मौलाना सालिम अशरफ को मिला प्रतिष्ठित ‘अल्लामा इकबाल अवार्ड’
नजर फाउंडेशन की ओर से अल्लामा इकबाल का जन्मदिवस उर्दू दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुशायरे का
देवबंद। नजर फाउंडेशन की ओर से अल्लामा इकबाल का जन्मदिवस उर्दू दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुशायरे का आयोजन हुआ और उर्दू भाषा व साहित्य के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।
रविवार की रात ईदगाह रोड स्थित दारुल उलूम अशरफिया में हुए कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सादिक अली ने दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में उर्दू भाषा, साहित्य व सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती सालिम अशरफ कासमी को अल्लामा इकबाल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा फाउंडेशन अध्यक्ष नजम उस्मानी ने उद्यमी अय्यूब बेग, ताहिर हसन, जर्रार बेग, अंसार मसूदी, मुर्तजा कुरैशी, डॉ. फिरोज खान और मोहम्मद शारिक को प्रतीक चिंह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुशायरे का आयोजन हुआ। इसमें शायर उजैर अनवर ने कलाम पेश करते हुए पढ़ा..यह तीरगी बुरी नहीं अगर सुकून की नींद हो, यह रोशनी अजाब है अगर न ख्वाब आ सकें। डॉ. काशिफ अख्तर ने बयां किया..अंधेरा दफ्अतन घबरा गया है, मेरे हाथों में सूरज आ गया है। जावेद आसी ने कहा..मेरे महबूब जब तू बोलता है, तेरी बातों में जादू बोलता है। अब्दुल्ला राज ने कुछ यूं कहा..डराते क्यों हो यार, मुझको समझ रखा है क्या। सरवर देवबंदी ने पढ़ा..कौन होता है तीर-ए-गम से परेशान सरवर, वो तो अपनी ही किसी बात का रवैया होगा। उस्ताद शायर शमीम किरतपुरी ने कहा..एक हमसफर का साथ जरूरी है आजकल, तन्हा सफर पे जाने की कोशिश न कीजिए सुनाकर खूब दाद बटोरी। इनके अलावा नदीम अनवर, डॉ. सादिक अली, नाहिद काविश समर आदि ने भी अपना कलाम पेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष मौलाना सालिम व संचालन डॉ. काशिफ व नबील ने किया। इस मौके पर सह संयोजक शाहनवाज उस्मानी, शादाब उस्मानी, तनवीर अजमल, अनवार सिद्दीकी, नबील उस्मानी, हुसैन अहमद, परवेज अब्बासी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

