Deoband : देवबंद में शेरी नशिस्त का आयोजन, शायरों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां

उस्ताद शायर शमीम किरतपुरी ने जुदाई के अहसास को अपनी शायरी में पिरोया, तो वहीं वसीम शेहपर ने एकता की ताकत पर जोर देते हुए अपनी रचना पेश की। जुहैर अहमद, काशिफ अख्तर, उजैर अनवर और सैयद

Apr 13, 2026 - 21:47
 0  7
Deoband : देवबंद में शेरी नशिस्त का आयोजन, शायरों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Deoband : देवबंद में शेरी नशिस्त का आयोजन, शायरों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां

देवबंद के मोहल्ला खानकाह में बज्म-ए-यारां के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जुहैर अहमद जुहैर की नात से हुई, जिसके बाद शायरों ने अपनी बेहतरीन रचनाओं से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। युवा शायर वली वकास ने अपनी पंक्तियों "आ बैठ पास दर्द के मारे से बात कर, हम हैं असीर-ए इश्क हमारे से बात कर" के जरिए खूब वाहवाही बटोरी।

उस्ताद शायर शमीम किरतपुरी ने जुदाई के अहसास को अपनी शायरी में पिरोया, तो वहीं वसीम शेहपर ने एकता की ताकत पर जोर देते हुए अपनी रचना पेश की। जुहैर अहमद, काशिफ अख्तर, उजैर अनवर और सैयद काशिफ ने भी अपनी शायरी के जरिए इंसानी जज्बातों और अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमीम किरतपुरी ने की और संचालन उजैर अनवर द्वारा किया गया। इस मौके पर अयाज कासमी, रिजवान कासमी और नबील मसूदी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow