Bajpur : एसएसपी अजय गणपति ने बाजपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के बाद एसएसपी ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके समय पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस सम्मेलन में कर्मचारियों की परेशानियां जानीं और उन्हें ईमानदारी व अनुशासन के

Apr 13, 2026 - 21:50
 0  8
Bajpur : एसएसपी अजय गणपति ने बाजपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
Bajpur : एसएसपी अजय गणपति ने बाजपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बाजपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गार्द द्वारा सलामी दी गई, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात और भोजनालय की बारीकी से जांच की। उन्होंने फाइलों और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने लंबित मामलों, वारंटों और शिकायतों के जल्द निस्तारण पर जोर दिया। जवानों से हथियारों का अभ्यास कराया गया और आपदा प्रबंधन उपकरणों को हमेशा तैयार रखने को कहा गया। उन्होंने कानून-व्यवस्था बेहतर करने के लिए गश्त और बीट प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए। बेहतर कार्य करने और अच्छी वर्दी पहनने पर दो पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।निरीक्षण के बाद एसएसपी ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके समय पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस सम्मेलन में कर्मचारियों की परेशानियां जानीं और उन्हें ईमानदारी व अनुशासन के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि पुलिस का लक्ष्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना है, इसलिए हर शिकायत पर बिना लापरवाही के पारदर्शी कार्रवाई होनी चाहिए। नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाने और अपराधियों पर नकेल कसने को प्राथमिकता दी गई। इस अवसर पर एसपी एसके सिंह, सीओ विभव सैनी और कोतवाल नरेश चौहान सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow