Deoband : मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने के प्रस्ताव पर नाराजगी, शेखुल हिंद अकादमी ने सपा प्रमुख को लिखा पत्र
उन्होंने आरोप लगाया कि एक पूर्व जनप्रतिनिधि द्वारा मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की कोशिश करना इतिहास के साथ छेड़छाड़ और महान व्यक्तित्व का अनादर है। पत्र में कहा गया है कि समाज में फूट डालने और
सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की सिफारिश किए जाने पर शेखुल हिंद अकादमी ट्रस्ट के अध्यक्ष रियाज महमूद ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस संबंध में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को एक पत्र भेजा है, जिसमें मांग की गई है कि ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति को भविष्य में पार्टी का उम्मीदवार न बनाया जाए। रियाज महमूद ने अपने बयान में कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शेखुल हिंद मौलाना महमूद-उल-हसन जैसे महापुरुषों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक पूर्व जनप्रतिनिधि द्वारा मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की कोशिश करना इतिहास के साथ छेड़छाड़ और महान व्यक्तित्व का अनादर है। पत्र में कहा गया है कि समाज में फूट डालने और विभाजनकारी विचार रखने वाले लोगों के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से विरोध किया जाएगा। रियाज महमूद के अनुसार, ऐसे लोग न केवल सामाजिक भाईचारे के लिए खतरा हैं बल्कि पार्टी की छवि को भी खराब कर रहे हैं, इसलिए उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।
What's Your Reaction?









