Bajpur : बाजपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित
इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के रीजनल हेड गौतम राज छिब्बर, रीजनल कोऑर्डिनेटर गुरबीर सिंह रंधावा, रोहित त्रिपाठी, दिवाकर यादव, ब्रांच मैनेजर पुष्पेंद्र कुमार, हरमन सिंह, अकबर और अरविंद सागर मौजूद रहे। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिविर को सफल बनाने में
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर: विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक में आईडीबीआई बैंक और आध्यात्मिक क्षेत्र संस्थान के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ममता पंत और ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह फुलारा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। मुख्य अतिथि ममता पंत ने खुद रक्तदान कर समाज को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। उनके साथ पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद और शिवानी ने भी रक्तदान किया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के रीजनल हेड गौतम राज छिब्बर, रीजनल कोऑर्डिनेटर गुरबीर सिंह रंधावा, रोहित त्रिपाठी, दिवाकर यादव, ब्रांच मैनेजर पुष्पेंद्र कुमार, हरमन सिंह, अकबर और अरविंद सागर मौजूद रहे। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिविर को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया। इसके अलावा डॉक्टर हरिओम पांडे, डॉक्टर पूनम पांडे, गुरमुख सिंह, चंद्रजीत कौर, समीर चौहान, मनजीत हुसैन, अमरजीत चौधरी, सौरव वत्स, धीरेंद्र जोशी, लखविंदर सिंह नागी, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जॉर्डन लाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र, अमित सैनी, जीवन सैनी, समाजसेवी जगतार सिंह बाजवा और कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मेजर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
शिविर को सफल बनाने में पराविधिक कार्यकर्ता निशा परवीन, संगीता, अंजलि, शशि गुप्ता, बृजबाला शर्मा, ममता शर्मा और गीता जोशी ने भी अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉक्टर सौरभ परमार, डॉक्टर एस. दीक्षित, जगतार सिंह बाजवा और मेजर सिंह ने रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। अंत में सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार जताया।
Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




