Sitapur : खैराबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार आठ वर्षीय बच्चा घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीतापुर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मारी और चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हटौरा चौकी की उपनिरीक्षक आकांक्षा यादव ने जानकारी दी कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने के लि
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
खैराबाद (सीतापुर): बहराइच-सीतापुर मार्ग पर खैराबाद थाने से थोड़ी ही दूरी पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा आठ साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक सुरक्षित बच गया। घायल बच्चे की पहचान खैराबाद के मोहल्ला कमाल सराय निवासी जबीर के पुत्र रिहान के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीतापुर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मारी और चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हटौरा चौकी की उपनिरीक्षक आकांक्षा यादव ने जानकारी दी कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जाँच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से शिकायत पत्र मिलने के बाद केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




