Sitapur : बालदा कॉलोनी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन जागरूकता अभियान आयोजित

कार्यक्रम में मौजूद नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य विकास को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से छूटना नहीं चाहिए, इसी सोच के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।

Jun 12, 2026 - 23:28
 0  4
Sitapur : बालदा कॉलोनी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन जागरूकता अभियान आयोजित
Sitapur : बालदा कॉलोनी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन जागरूकता अभियान आयोजित

Report :  संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर: जिले के बट्सगंज इलाके में स्थित बालदा कॉलोनी में केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष जनकल्याण और जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय निवासियों के घरों पर जाकर उनसे सीधा संपर्क किया। उन्होंने आम जनता को सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में मौजूद नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य विकास को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से छूटना नहीं चाहिए, इसी सोच के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि आम जनता की भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है। सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और पात्र लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रही है। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टॉलों पर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारियां लीं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी न्यायिक सीमा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता, चेयरमैन नेहा अवस्थी, विभिन्न वार्डों के सभासद और नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow