Lucknow : महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बरेली में बोले केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के संकल्प के साथ यह संदेश हर घर तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायतों

Apr 25, 2026 - 00:03
64 Views
Lucknow : महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बरेली में बोले केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बरेली में बोले केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पास करके देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है, हालांकि विपक्षी दलों ने इसमें अड़चनें डालने की कोशिश की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के संकल्प के साथ यह संदेश हर घर तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों में आरक्षण मिलने की वजह से ही आज महिलाएं आगे आकर नेतृत्व कर रही हैं। जब भी महिलाओं को मौका मिलता है, वे हर क्षेत्र में खुद को साबित करती हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर साथ नहीं दिया, लेकिन डबल इंजन सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सबसे ऊपर है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि जनधन योजना से करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खुले, उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिले और आवास योजनाओं में घर महिलाओं के नाम किए गए। स्वयं सहायता समूहों और "लखपति दीदी" जैसी कोशिशों से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की मजबूती के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कानून का संदेश हर बूथ और हर घर तक पहुँचाया जाए।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow