Lucknow : नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को दिलाएगा सम्मान और सशक्त भागीदारी- केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस कानून को पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य साल 2029 तक रखा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेड
प्रयागराज के जिला पंचायत टाउन हॉल में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 देश की महिलाओं के सम्मान और समानता की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है। इस कानून के जरिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे कानून बनाने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भागीदारी तय होगी।
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस कानून को पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य साल 2029 तक रखा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के न्याय और समानता के सपनों को सच कर रही है। 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के बराबर मौके दिए जा रहे हैं।
उन्होंने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि माताएं समाज और राष्ट्र की नींव हैं। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं में हर असंभव कार्य को संभव करने की शक्ति होती है।
नए संसद भवन में सबसे पहले इस कानून का पास होना महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की गंभीरता को दिखाता है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनसे देश के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









