Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
सुबोध गौतम ने इस मामले में बाइट दी कि पुलिस कर्मियों से आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की उम्मीद की जाती है। किसी भी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने में आ
हरदोई जिले के कछौना थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक ने एक आगंतुक के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस शिकायत के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस उपनिरीक्षक के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुबोध गौतम ने इस मामले में बाइट दी कि पुलिस कर्मियों से आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की उम्मीद की जाती है। किसी भी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने में आने वाले व्यक्ति का सम्मान रखना हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग इस घटना की जांच कर रहा है। निलंबित अधिकारी के खिलाफ आगे की वैधानिक प्रक्रिया भी चल रही है।
Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
What's Your Reaction?









